हजारीबाग में कार खाई में गिरी, एक की मौत

Hazaribagh Accident : झारखंड के हजारीबाग जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। चौपारण थाना (Chauparan police station) क्षेत्र की दनुआ घाटी में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत Ambulance से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौपारण ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि कार बरही से गया (बिहार) की ओर जा रही थी। दनुआ घाटी के खतरनाक मोड़ और ढलान पर पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना हुई। यह इलाका पहले से ही खतरनाक माना जाता है और इसे “मौत की घाटी” भी कहा जाता है।

घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी सरोज सिंह ने बताया कि मृतक और घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घायल लोग गंभीर चोट और बेहोशी के कारण अपनी जानकारी देने की स्थिति में नहीं हैं।

पुलिस वाहन के Registration Number के आधार पर उनके परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Hot this week

Topics

बंगाल चुनाव को लेकर पाकुड़ में हाई अलर्ट, झारखंड-बंगाल सीमा सील

Jharkhand border security: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img