हजारीबाग में कोयला परियोजना क्षेत्र में हमला, हाइवा में लगाई आग, चालक घायल

Hazaribagh news : हजारीबाग जिले के बड़कागांव इलाके में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। NTPC की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना (Coal mining project) क्षेत्र में बुधवार को हथियारबंद बदमाशों ने कोयला ढुलाई में लगे एक खाली हाइवा को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 माइल के पास की है। बताया जा रहा है कि हाइवा बानादाग रेलवे साइडिंग की ओर जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने वाहन को रोक लिया। इसके बाद चालक के साथ मारपीट की गई और फिर ज्वलनशील पदार्थ (Inflammable Substance) डालकर गाड़ी में आग लगा दी।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक Hiva का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। घायल चालक को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार इस घटना की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली है और धमकी भी दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है। सुरक्षा के मद्देनजर कोयला परिवहन का काम फिलहाल रोक दिया गया है, जिससे सड़क पर कई Kilometers तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

Hot this week

Topics

बंगाल चुनाव को लेकर पाकुड़ में हाई अलर्ट, झारखंड-बंगाल सीमा सील

Jharkhand border security: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img