Election Commission India : भारतीय चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ कथित विवादित बयान देने पर Notice जारी किया है। आयोग ने खड़गे से 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है।
सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री को “आतंकवादी” कहने वाली टिप्पणी को गंभीरता से लिया है और इस पर कड़ा रुख अपनाया है।
यह मामला उस समय सामने आया, जब भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में चुनाव आयोग से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने खड़गे के बयान पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
रिजिजू ने कहा कि PM के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल पूरे देश का अपमान है और इसे सामान्य नहीं माना जा सकता। उन्होंने आयोग से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।
बताया जा रहा है कि खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने एआईएडीएमके और भाजपा के गठबंधन की आलोचना भी की थी।
हालांकि बाद में खड़गे ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मतलब प्रधानमंत्री को “आतंकित करने वाला” बताना था, न कि उन्हें वास्तव में Terrorist कहना। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर विपक्ष को डराने का काम कर रही है।

