गिरिडीह में कोयला तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, CCL और पुलिस ने 16 बाइक की जब्त

Giridih : गिरिडीह जिले में कोयला तस्करी के खिलाफ CCL प्रबंधन और पुलिस ने गुरुवार सुबह संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कबरीबाद माइंस क्षेत्र से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 16 बाइक जब्त की गईं। हालांकि, छापेमारी के दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।

मिली जानकारी के अनुसार तस्कर अक्सर रात के समय बाइक के जरिए माइंस में घुसकर कोयले की चोरी करते हैं, जिससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है बल्कि उत्पादन कार्य भी बाधित होता है। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे भी दर्जनों बाइक के साथ तस्कर माइंस में दाखिल हुए थे।

इसकी सूचना CCL के सुरक्षा विभाग ने महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौर और परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा को दी। इसके बाद तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई और मुफ्फसिल थाना पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी की गई।

अभियान के दौरान 16 बाइक जब्त की गईं, जिन्हें तस्करी में उपयोग किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस और CCL प्रबंधन जब्त वाहनों के आधार पर तस्करों की पहचान करने में जुटे हैं।

परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा ने बताया कि कोयला चोरी की सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि माइंस में अवैध प्रवेश से सुरक्षा के साथ-साथ उत्पादन भी प्रभावित होता है, इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

बंगाल में 62% वोटिंग, गर्मी-हिंसा के बीच भी जबरदस्त उत्साह

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में चिलचिलाती गर्मी, बमबाजी,...

JAC मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी, 95.27% छात्र पास

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज वार्षिक...

पटना में 10 साल की बच्ची का शव बरामद, इलाके में सनसनी

Patna : पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में एक...

Topics

बंगाल में 62% वोटिंग, गर्मी-हिंसा के बीच भी जबरदस्त उत्साह

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में चिलचिलाती गर्मी, बमबाजी,...

JAC मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी, 95.27% छात्र पास

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज वार्षिक...

पटना में 10 साल की बच्ची का शव बरामद, इलाके में सनसनी

Patna : पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में एक...

IAS विनय चौबे की जमानत पर फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में निलंबित IAS अधिकारी विनय...

देवघर में NIA और ATS की बड़ी कार्रवाई, दो संदिग्ध हिरासत में

Deoghar : झारखंड के देवघर जिले में राष्ट्रीय जांच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img