सीएम हेमंत सोरेन को पंचायत प्रोत्साहन सम्मेलन में मुख्य अतिथि बनने का न्योता

Jharkhand Panchayat Sammelan : झारखंड के CM Hemant Soren से पंचायती राज विभाग की निदेशक राजेश्वरी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम को 24 अप्रैल को खेलगांव में आयोजित होने वाले “मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन 2026” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

बैठक के दौरान पंचायत व्यवस्था (Panchayat System) को मजबूत करने और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। निदेशक ने बताया कि इस सम्मेलन में राज्यभर से मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी भाग लेंगे।

यह कार्यक्रम पंचायत स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसका मकसद गांवों में विकास कार्यों को बढ़ावा देना और उत्कृष्ट काम करने वालों को प्रोत्साहित करना है।

Hot this week

बंगाल-तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड: आज़ादी के बाद सबसे ज्यादा वोटिंग, CEC ने किया सलाम

Legislative Assembly Election: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img