कोल्हापुर में 521 चावल के व्यंजन बनाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Kolhapur World Record : महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया गया है। मास्टर शेफ दिग्विजय भोसले के नेतृत्व में एक साथ 521 चावल के व्यंजन तैयार कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया। यह आयोजन Ashwini Bhosale Hospitality and Culinary Institute LLP की ओर से किया गया।

यह कार्यक्रम शास्त्री नगर स्थित संस्थान परिसर में शनिवार सुबह शुरू हुआ। इसमें 10 पेशेवर शेफ और करीब 40 छात्रों ने भाग लिया। इस उपलब्धि को World Book of Records में दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर अश्विनी भोसले, निखिल नारले, श्रेया बारटक्के और सानिका पाटिल भी मौजूद रहे।

Kolhapur World Record

इस रिकॉर्ड के लिए भारत सहित कई देशों के चावल की सात अलग-अलग किस्मों का इस्तेमाल किया गया। मेनू में दाल खिचड़ी, बिरयानी और पुलाव जैसे भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ रिसोट्टो, पाएला, सुशी और जाम्बालया जैसे अंतरराष्ट्रीय व्यंजन (International cuisine) भी शामिल थे। इन सभी को बनाने में लगभग 90 किलोग्राम चावल का उपयोग हुआ।

शेफ दिग्विजय भोसले ने कहा कि यह पहल केवल रिकॉर्ड बनाने के लिए नहीं, बल्कि अलग-अलग देशों की पाक कला को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से की गई थी। इससे छात्रों को सीखने का मौका मिला और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी गया।

कोल्हापुर पहले से ही अपनी खास खानपान संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां के मिसल पाव और तांबडा-पांढरा रस्सा जैसे व्यंजन काफी लोकप्रिय हैं। इस नए Record से शहर की पहचान को वैश्विक स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img