Hemant Soren : रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने Ranchi Ring Road स्थित जगुआर कैंपस में प्रस्तावित दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय के निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान स्कूल की योजना, निर्माण और संचालन से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से परियोजना की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
प्रस्तावित आवासीय विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई होगी। सरकार की योजना है कि इसमें शहीद पुलिसकर्मियों, सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CPMF) के जवानों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके।
बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्कूल के लिए जमीन चिन्हित करने का कार्य जल्द पूरा किया जाए और निर्माण में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस विद्यालय का संचालन उत्कृष्ट विद्यालयों की तर्ज पर किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने स्कूल को आधुनिक और High Tech बनाने पर जोर दिया। उन्होंने Smart Classrooms, Library, ICT Lab, खेल मैदान और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए बेहतर हॉस्टल व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।
इसी बैठक में जैप-10, होटवार (रांची) में Police परिवारों के लिए प्रस्तावित अस्पताल को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि यह अस्पताल पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर चलेगा। शुरुआत में इसमें 50 बेड होंगे, जिसे बाद में बढ़ाकर 100 बेड तक किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि Policemen और उनके परिवारों को बेहतर इलाज मिल सके।
उन्होंने कहा कि शहीदों और जवानों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है और सभी परियोजनाएं उच्च मानकों के साथ पूरी की जानी चाहिए। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

