Ranchi : झारखंड में आज यानी मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है, जिनमें दो नए फ्लाईओवर परियोजनाएं भी शामिल हैं।
दो फ्लाईओवर पर हो सकता है फैसला
सूत्रों के अनुसार, अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो पहला फ्लाईओवर रांची के अरगोड़ा चौक पर बनाया जाएगा। वहीं दूसरा फ्लाईओवर करम टोली से साइंस सिटी तक प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं से शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।
यातायात सुधार पर सरकार का जोर
सरकार शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर लगातार काम कर रही है। यह प्रस्ताव उसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
अन्य प्रस्तावों पर भी होगी चर्चा
कैबिनेट बैठक में फ्लाईओवर के अलावा विकास योजनाओं, प्रशासनिक फैसलों और जनहित से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

