एयर फोर्स में ग्रुप C भर्ती 2026 : 10वीं-12वीं पास के लिए मौका, ऑफलाइन आवेदन शुरू

New Delhi : Indian Air Force ने साल 2026 के लिए ग्रुप C सिविलियन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), हिंदी टाइपिस्ट और ड्राइवर के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है, यानी उम्मीदवारों को फॉर्म भरकर डाक से भेजना होगा।

कुल पद और पोस्ट की जानकारी

इस भर्ती में कुल 47 पद भरे जाएंगे। इनमें 37 पद एलडीसी के, 10 पद हिंदी टाइपिस्ट के और 3 पद ड्राइवर के लिए निर्धारित हैं। ये नियुक्तियां एयर फोर्स के अलग-अलग स्टेशनों और यूनिट्स में होंगी।

योग्यता और जरूरी शर्तें

एलडीसी और हिंदी टाइपिस्ट पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास के साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम दो साल का अनुभव जरूरी है।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर उसे सही तरीके से भरना होगा। इसके साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जन्म तिथि, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्वयं प्रमाणित कॉपी लगानी होगी। पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर फॉर्म को संबंधित एयर फोर्स स्टेशन पर डाक के जरिए भेजना होगा।

चयन प्रक्रिया और वेतन

भर्ती के लिए पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद एलडीसी और टाइपिस्ट पद के लिए टाइपिंग टेस्ट और ड्राइवर के लिए ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार 19,900 से 63,200 रुपये तक वेतन मिलेगा।

 

Hot this week

झारखंड कैबिनेट बैठक आज, दो नए फ्लाईओवर को मिल सकती है मंजूरी

Ranchi : झारखंड में आज यानी मंगलवार को होने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img