लाइव IPL मैच में वेप पीते दिखे रियान पराग, कैमरे में कैद हुआ वीडियो; सोशल मीडिया पर मचा बवाल

IPL: IPL मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें ड्रेसिंग रूम में वेप पीते हुए देखा गया। कैमरे में यह दृश्य रिकॉर्ड होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और फैंस ने बीसीसीआई पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए।

पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान सामने आया मामला

मंगलवार को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन मिडिल ओवरों में टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई। रियान पराग ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए। वह युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

ड्रेसिंग रूम में वेप पीते कैमरे में कैद

राजस्थान रॉयल्स की पारी के 16वें ओवर के दौरान कैमरा ड्रेसिंग रूम की तरफ गया, जहां रियान पराग बैठे हुए थे। इसी दौरान वह वेप पीते नजर आए। कैमरे में उन्हें धुआं उड़ाते हुए भी साफ देखा गया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वेप को लेकर क्यों हो रहा है विवाद

वेप को कई लोग सिगरेट का सुरक्षित विकल्प मानते हैं, लेकिन कई रिपोर्ट्स में इसे सिगरेट से भी ज्यादा खतरनाक बताया गया है। इसमें अक्सर निकोटीन होता है, जो तंबाकू और सिगरेट में भी पाया जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि वेप की लत बहुत जल्दी लग सकती है और इसे छोड़ना काफी मुश्किल होता है। भले ही इसमें सिगरेट की तरह टार न हो, लेकिन इससे गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है।

BCCI पर भी उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने बीसीसीआई पर सवाल उठाए हैं कि आखिर ड्रेसिंग रूम में वेप जैसी चीज की इजाजत कैसे दी गई। कई लोग रियान पराग पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि भारत में वेप पर प्रतिबंध भी है, ऐसे में मामला और ज्यादा गंभीर माना जा रहा है।

खराब फॉर्म में भी चल रहे हैं पराग

रियान पराग के प्रदर्शन की बात करें तो आईपीएल 2026 में अब तक वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने 9 पारियों में सिर्फ 117 रन बनाए हैं। अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद बीसीसीआई और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है।

Hot this week

झारखंड में मौसम ने ली करवट, बारिश से मिली गर्मी से राहत

Ranchi : झारखंड में मंगलवार से मौसम का मिजाज...

झारखंड में कथित राजकोष घोटाले पर सियासत तेज, CBI जांच की मांग

Ranchi : झारखंड में सामने आए कथित राजकोष घोटाले को...

पीएम मोदी ने हरदोई में किया 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

Ganga Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को...

Topics

झारखंड में मौसम ने ली करवट, बारिश से मिली गर्मी से राहत

Ranchi : झारखंड में मंगलवार से मौसम का मिजाज...

झारखंड में कथित राजकोष घोटाले पर सियासत तेज, CBI जांच की मांग

Ranchi : झारखंड में सामने आए कथित राजकोष घोटाले को...

पीएम मोदी ने हरदोई में किया 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

Ganga Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को...

गिरिडीह में शादी समारोह में विवाद, मारपीट में चार लोग घायल

Giridih : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के बेरहबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img