Ranchi CCTV Plan : राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए CCTV निगरानी का दायरा बढ़ाया जा रहा है। झारखंड के DGP के निर्देश पर गठित विशेष कमेटी पूरे शहर को ‘तीसरी आंख’ यानी CCTV कैमरों की निगरानी में लाने की योजना पर तेजी से काम कर रही है।
पुलिस के अनुसार, शहर के कई हिस्सों में अभी भी ऐसे क्षेत्र हैं जहां CCTV कैमरे नहीं लगे हैं। इन इलाकों को शैडो एरिया माना जाता है, जहां अपराध होने पर आरोपियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए अब इन क्षेत्रों में भी कैमरे लगाए जाएंगे।
अपराध नियंत्रण में मददगार साबित होंगे कैमरे
पुलिस का मानना है कि CCTV कैमरे अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी (Arrest) में काफी मददगार होते हैं। रांची में पहले भी कई बड़े मामलों का खुलासा CCTV फुटेज के आधार पर किया जा चुका है। ऐसे में पूरे शहर को कैमरों की निगरानी में लाने की तैयारी की जा रही है।
कमेटी कर रही संवेदनशील जगहों की पहचान
इस योजना के लिए बनाई गई कमेटी में ADG मुख्यालय, रांची SSP, सिटी SP और Traffic SP शामिल हैं। कमेटी शहर के संवेदनशील स्थानों की पहचान कर रही है और वहां कितने कैमरे लगाने होंगे, इसकी रिपोर्ट तैयार कर रही है।
ADG मुख्यालय मनोज कौशिक ने बताया कि शहर में तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे नए-नए शैडो एरिया बन रहे हैं। इन सभी जगहों को CCTV नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद काम शुरू होगा।
आउटर और इनर दोनों क्षेत्रों पर नजर
योजना के तहत शहर के मुख्य चौराहों, सड़कों, बैंक, ज्वेलरी दुकानों और महत्वपूर्ण कार्यालयों के साथ-साथ आउटर और इनर रूट्स पर भी CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।

