काउंटिंग से पहले सियासी टकराव: EC के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची TMC

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। मतगणना से पहले ही विवाद गहराता दिख रहा है। चुनाव आयोग के एक फैसले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सीधे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

क्या है पूरा मामला?

चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि काउंटिंग सुपरवाइजर के तौर पर सिर्फ केंद्रीय कर्मचारी या पीएसयू कर्मचारियों को ही नियुक्त किया जाएगा। इसी फैसले का TMC विरोध कर रही है और इसे लेकर कोर्ट पहुंच गई है।

तुरंत सुनवाई की मांग

TMC ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर इस मामले पर फौरन सुनवाई की मांग की है। पार्टी का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है और इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर असर पड़ सकता है।

EC के फैसले को दी चुनौती

याचिका में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के उस निर्णय को चुनौती दी गई है, जिसमें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो चरणों के लिए मतगणना पर्यवेक्षक के रूप में सिर्फ केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नियुक्त करने की बात कही गई है।

कोर्ट ने क्या कहा?

भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने इस मामले को गंभीर मानते हुए शनिवार को इस पर जल्द सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img