West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में 4 मई को होने वाली मतगणना से पहले राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। BJP नेता Suvendu Adhikari ने काउंटिंग प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
ड्यूटी की जानकारी लीक होने का आरोप
शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया कि काउंटिंग ड्यूटी में लगे अधिकारी अपनी तैनाती से जुड़ी जानकारी बाहर साझा कर रहे हैं। उनके मुताबिक, कई अधिकारी अपने विभाग या संगठनों को अपनी ड्यूटी, पद और जिम्मेदारी की जानकारी दे रहे हैं।
स्प्रेडशीट और लिस्ट पर उठाए सवाल
BJP नेता का कहना है कि कुछ स्प्रेडशीट और लिस्ट भी सर्कुलेट हो रही हैं, जिनमें अधिकारी अपनी चुनाव ड्यूटी से जुड़ी डिटेल भर रहे हैं। इसमें काउंटिंग के दौरान उनकी भूमिका भी शामिल है, जो नियमों के खिलाफ है।
निष्पक्षता पर पड़ सकता है असर
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि काउंटिंग प्रक्रिया की निष्पक्षता इस बात पर निर्भर करती है कि अधिकारियों की तैनाती की जानकारी गोपनीय रहे। अगर यह जानकारी बाहर जाती है, तो नतीजों की निष्पक्षता पर असर पड़ सकता है।
दबाव बनाने की आशंका
उन्होंने आशंका जताई कि इस तरह की जानकारी का इस्तेमाल कुछ संगठन अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए कर सकते हैं, जिससे काउंटिंग के दौरान किसी खास पार्टी को फायदा पहुंचाया जा सके।
चुनाव आयोग से दखल की मांग
इन आरोपों के बाद शुभेंदु अधिकारी ने Election Commission of India और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जाएं कि वे अपनी ड्यूटी से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और इस मामले की जांच भी कराई जाए।

