Ranchi : राजधानी स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज शिवाला सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें श्री शिव महापुराण कथा में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। समिति ने बताया कि “श्री शिव महापुराण कथा” का आयोजन 5 मई से 11 मई 2026 तक सुकुरहुटू गौशाला फुटबॉल मैदान, रांची में किया जाएगा। मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। यह कार्यक्रम आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। मुलाकात के दौरान समिति के सदस्यों ने आयोजन की पूरी योजना और व्यवस्थाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने कहा कि इस कथा के जरिए समाज में धार्मिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में कई सदस्य रहे मौजूद
इस मौके पर समिति के सदस्य रमेश सिंह, रितेश कुमार, रवि राज, राहुल कुमार, सनद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने सीएम से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।
Also Read : धनबाद नगर निगम में हथियारों पर सख्ती, बिना अनुमति प्रवेश पर रोक
Also Read : NEET UG परीक्षा में बड़ी लापरवाही, पलामू केंद्र पर देर से मिला प्रश्नपत्र, छात्रों का हंगामा

