पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : मतगणना जारी, TMC-BJP के बीच कांटे की टक्कर

Kolkata : विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज यानी 4 मई को मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होते ही रुझान आने लगे हैं। राज्य की 293 सीटों पर किसकी सरकार बनेगी, इस पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। इस बार बहुमत के लिए 148 सीटों का आंकड़ा पार करना जरूरी है। शुरुआती रुझानों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

रिकॉर्ड मतदान ने बढ़ाया रोमांच

चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को हुआ था। इस दौरान 92.93% का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। करीब 6.3 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। रुझानों में कभी TMC तो कभी BJP आगे नजर आ रही है। कई सीटों पर कांटे की टक्कर बनी हुई है, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।

हाई-प्रोफाइल सीटों पर नजर

भवानीपुर, नंदीग्राम, दिनहाटा और कूचबिहार जैसी सीटों पर खास नजर है। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला सबसे ज्यादा चर्चा में है। बागनान, आमता, बोलपुर और चंचल जैसी सीटों पर TMC बढ़त बनाए हुए है, जबकि कुछ जगहों पर BJP भी मजबूत स्थिति में है। कांग्रेस-वाम गठबंधन सीमित सीटों पर ही आगे दिख रहा है।

कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती जारी

राज्यभर में 77 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती हो रही है। पुलिस और केंद्रीय बलों को अलर्ट पर रखा गया है। अब देखना होगा कि क्या TMC एक बार फिर सत्ता में वापसी करती है या BJP इस बार नया इतिहास रचती है।

Hot this week

केरल में UDF की बड़ी जीत, कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी

Kerala: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे पूरी तरह साफ...

केरल में एलडीएफ की हार, पिनाराई विजयन ने CM पद से दिया इस्तीफा

Kerala: केरल विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को...

Topics

केरल में UDF की बड़ी जीत, कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी

Kerala: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे पूरी तरह साफ...

केरल में एलडीएफ की हार, पिनाराई विजयन ने CM पद से दिया इस्तीफा

Kerala: केरल विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img