बंगाल-असम चुनाव परिणाम पर गिरिडीह में भाजपा का विजय जुलूस, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Giridih : पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गिरिडीह शहर में भव्य विजय जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जिला भाजपा अध्यक्ष रंजीत राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता झंडा मैदान में जुटे। यहां से ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडा लेकर ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए कालीबाड़ी होते हुए बड़ा चौक तक पहुंचे।

शहर में दिखा जश्न का माहौल

जुलूस के दौरान शहर के कई हिस्सों में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। सड़कों पर लोगों की भीड़ और उत्साह साफ देखा गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि असम में एनडीए की जीत और पश्चिम बंगाल में पार्टी का मजबूत प्रदर्शन यह दिखाता है कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और राष्ट्रवाद के एजेंडे पर भरोसा जताया है।

आगे भी जारी रहेगी लड़ाई

नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार और घुसपैठ के खिलाफ पार्टी की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने दोनों राज्यों की जनता का समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया।

Also Read : इरफान अंसारी ने लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Hot this week

केरल में एलडीएफ की हार, पिनाराई विजयन ने CM पद से दिया इस्तीफा

Kerala: केरल विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को...

Topics

केरल में एलडीएफ की हार, पिनाराई विजयन ने CM पद से दिया इस्तीफा

Kerala: केरल विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को...

तमिलनाडु में विजय की लहर, पिता हुए भावुक: बोले- बेटे पर गर्व है

Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img