बंगाल चुनाव रुझानों पर चंपई सोरेन का बयान, ममता बनर्जी पर साधा निशाना

Ranchi : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझान सामने आने के साथ ही राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। ताजा रुझानों में बीजेपी कई सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी भी मुकाबले में बनी हुई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 190 से अधिक सीटों पर आगे बताई जा रही है, वहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी करीब 90 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

चंपई सोरेन का तीखा बयान

इन रुझानों के बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तुष्टीकरण और घुसपैठ की राजनीति का समय अब खत्म हो रहा है।

विकास की राह पर बढ़ने की बात

चंपई सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता अब विकास चाहती है और इसी वजह से बदलाव का संकेत मिल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि पश्चिम बंगाल अब विकास-केंद्रित रास्ते पर आगे बढ़ेगा। फिलहाल मतगणना जारी है और अंतिम नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। राजनीतिक दलों की नजर हर अपडेट पर बनी हुई है।

Also Read : बंगाल-असम चुनाव परिणाम पर गिरिडीह में भाजपा का विजय जुलूस, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Also Read : इरफान अंसारी ने लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Hot this week

केरल में एलडीएफ की हार, पिनाराई विजयन ने CM पद से दिया इस्तीफा

Kerala: केरल विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को...

Topics

केरल में एलडीएफ की हार, पिनाराई विजयन ने CM पद से दिया इस्तीफा

Kerala: केरल विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को...

तमिलनाडु में विजय की लहर, पिता हुए भावुक: बोले- बेटे पर गर्व है

Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img