Bollywood: प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चल रही पोस्टपोन की खबरों पर मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म अपनी तय तारीख पर ही रिलीज होगी। उन्होंने कहा कि ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को ही वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।

इधर सलमान खान की फिल्म SVC63 (डायरेक्टर वामसी पैडीपल्ली) ईद 2027 पर रिलीज के लिए प्लान की गई है। इसी वजह से खबरें थीं कि ‘स्पिरिट’ के मेकर्स क्लैश से बचने के लिए फिल्म आगे बढ़ा सकते हैं।
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट दिसंबर 2027 तक टाली जा सकती है, ताकि दोनों बड़ी फिल्मों के बीच टकराव न हो। साथ ही यह भी कहा गया कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए ज्यादा समय चाहते हैं।
हालांकि, मेकर्स ने इन सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि फिल्म अपने तय शेड्यूल पर है और रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
‘स्पिरिट’ में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। पहले इस फिल्म में दीपिका पादुकोणे को कास्ट किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया।
Hot this week
Free News - Where voices unite, stories flourish, and community thrives through open dialogue and meaningful connections.
Get important news delivered directly to your inbox and stay connected!