बंगाल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 200+ FIR, 400 से ज्यादा गिरफ्तार चुनाव के बाद भड़की हिंसा

West Bengal: पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद फैली हिंसा पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। BJP की जीत और TMC के सत्ता से बाहर होने के बाद कई इलाकों में बवाल हुआ था। अब पुलिस का दावा है कि हालात नियंत्रण में हैं।

200 से ज्यादा FIR, 400 से ज्यादा गिरफ्तार

राज्य के डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता के मुताबिक, अब तक 200 से ज्यादा FIR दर्ज की गई हैं। 433 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 1100 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग मामलों में हिरासत में लिया गया है।

चुनाव आयोग का सख्त निर्देश


हिंसा बढ़ने के बाद Election Commission of India ने भी सख्त रुख अपनाया। मुख्य चुनाव आयुक्त गयनेष कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हिंसा में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

कई जगह हुई हिंसा और झड़पें

राज्य के अलग-अलग हिस्सों—न्यू टाउन, बीरभूम, कोलकाता, हावड़ा और बहरामपुर—से हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की खबरें आईं। कई पार्टी कार्यालयों को निशाना बनाया गया और झड़पों में लोगों की मौत भी हुई।

पुलिस और केंद्रीय बल भी हुए घायल

संदेशखाली में हालात संभालने पहुंची टीम पर हमला हुआ, जिसमें तीन पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल के दो जवान घायल हो गए। इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई।

प्रशासन की नजर बनी हुई है

फिलहाल पुलिस का कहना है कि सख्त कार्रवाई के बाद स्थिति शांत है, लेकिन पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि फिर से हिंसा न भड़के।

Hot this week

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे को लेकर NH-32 जाम

Bokaro : बोकारो-पुरुलिया मुख्य मार्ग NH-32 पर बुधवार सुबह...

Topics

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे को लेकर NH-32 जाम

Bokaro : बोकारो-पुरुलिया मुख्य मार्ग NH-32 पर बुधवार सुबह...

इटखोरी नकली शराब फैक्ट्री मामले में सरगना की जमानत याचिका खारिज

Ranchi/Chatra : झारखंड हाईकोर्ट ने चतरा जिले के इटखोरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img