साहिबगंज में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, बड़ी संख्या में हथियार बरामद

Sahibganj : साहिबगंज जिले के रांग थाना क्षेत्र के केंदुआ आमगाछी में पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें बरामद की हैं। यह कार्रवाई एसपी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने मौके से 18 से अधिक अर्धनिर्मित पिस्टल, तीन लेथ मशीन, एक लोहे को पिघलाने वाली मशीन और हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण जब्त किए हैं।

मामले में फैक्ट्री के सरगना परवेज इस्लाम को बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि बिहार एसटीएफ से मिली गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई। पुलिस को पहले पटना से गिरफ्तार एक युवक से पूछताछ के दौरान इस अवैध फैक्ट्री की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने केंदुआ आमगाछी स्थित एक बंद मकान में छापेमारी की।

जब पुलिस ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो वहां हथियार बनाने की मशीनें और कई अर्धनिर्मित हथियार मिले। हालांकि छापेमारी के दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने मौके से सभी सामान जब्त कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Hot this week

अगले कुछ दिनों तक झारखंड में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

Ranchi : झारखंड में पिछले 10 दिनों से मौसम...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img