एमएस धोनी फिर बने बिहार-झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर

Highest Taxpayer : MS Dhoni एक बार फिर बिहार-झारखंड के सबसे ज्यादा आयकर देने वाले व्यक्ति बन गए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में उन्होंने व्यक्तिगत श्रेणी में सबसे अधिक इनकम टैक्स जमा किया है। इसकी जानकारी बिहार-झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त डॉ. डी. सुधाकर राव ने गुरुवार को रांची में दी।

हालांकि आयकर विभाग (Income Tax Department) ने धोनी द्वारा जमा की गई टैक्स राशि का खुलासा नहीं किया है। अधिकारियों के अनुसार, पिछले वित्तीय वर्ष में बिहार और झारखंड से कुल करीब 20 हजार करोड़ रुपये का राजस्व मिला। इसमें झारखंड से 12 हजार करोड़ और बिहार से 8 हजार करोड़ रुपये प्राप्त हुए। विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए भी 20 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है।

केवल 40 लाख लोग भरते हैं आयकर रिटर्न

आयकर विभाग के अनुसार बिहार-झारखंड में करीब 5.5 करोड़ पैन कार्ड धारक हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 40 लाख लोग ही आयकर रिटर्न दाखिल करते हैं। रिटर्न भरने वालों में लगभग 60 प्रतिशत झारखंड और 40 प्रतिशत बिहार से हैं।

रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या बढ़ाने के लिए आयकर विभाग विशेष अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को 1 अप्रैल 2026 से लागू नए आयकर कानून की जानकारी दी जाएगी। विभाग ने इस अभियान का नाम “प्रारंभ” रखा है।

21 मई से शुरू होगा जागरूकता अभियान

“प्रारंभ” अभियान की शुरुआत 21 मई को पटना से होगी। इसके बाद मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गया, रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद और दुमका समेत कई शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में टैक्सपेयर्स को नए आयकर कानून और रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी।

नया आयकर कानून हुआ लागू

Dr. D. Sudhakar Rao ने बताया कि नया आयकर कानून 1 अप्रैल 2026 से लागू हो चुका है। हालांकि पुराने कानून के कुछ प्रावधान अभी भी जारी रहेंगे। नए नियमों के तहत कुछ फॉर्म में बदलाव किया गया है। उदाहरण के तौर पर, फॉर्म 60 की जगह अब नया फॉर्म 97 लागू किया गया है।

उन्होंने कहा कि नया कानून Taxpayers के लिए अधिक आसान और सुविधाजनक बनाया गया है। AIS और NUDGE सिस्टम के जरिए सरकार को लोगों के वित्तीय लेनदेन की जानकारी मिलती है। ऐसे में विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि वे समय पर आयकर रिटर्न दाखिल करें और सभी जरूरी जानकारी सही तरीके से दें, ताकि बाद में नोटिस जैसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Hot this week

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ने ममता सरकार को किया बर्खास्त

West Bengal Politics : पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक...

MP मनीष जायसवाल ने स्कूल का किया निरीक्षण, एक घंटे तक बच्चों को पढ़ाया

School Inspection : हजारीबाग जिले के चौपारण (Chauparan) प्रखंड...

झारखंड में पारा शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में शिक्षकों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img