ISI के निशाने पर था दिल्ली का ऐतिहासिक मंदिर, सोनीपत का मशहूर ढाबा भी टारगेट

New Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समर्थित ‘शहजाद भट्टी मॉड्यूल’ का बड़ा खुलासा किया है। इस मॉड्यूल से जुड़े गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि दिल्ली का एक ऐतिहासिक मंदिर, हरियाणा का सैन्य कैंप और सोनीपत का मशहूर ढाबा आतंकियों के निशाने पर थे। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को इस मॉड्यूल के 9 गुर्गों को भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

ऐतिहासिक मंदिर की कराई गई थी रेकी

जांच एजेंसियों के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर यह मॉड्यूल दिल्ली के एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिर पर हमला करने की साजिश रच रहा था। आरोप है कि मॉड्यूल से जुड़े एक आरोपी ने मंदिर की रेकी की थी और वहां की तस्वीरें व वीडियो पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजे थे। जानकारी के अनुसार, आतंकी मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिस और अर्धसैनिक बलों पर हमला करने की तैयारी में थे।

सोनीपत के मशहूर ढाबे को भी बनाया निशाना

जांच में यह भी सामने आया है कि दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर मौजूद एक फेमस ढाबा भी आतंकियों के टारगेट पर था। बताया जा रहा है कि यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं और आतंकी हैंड ग्रेनेड से हमला कर ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना चाहते थे।

हरियाणा का सैन्य कैंप भी रडार पर

दिल्ली पुलिस की जांच में हिसार स्थित एक सैन्य कैंप का नाम भी सामने आया है। आरोपियों ने इस कैंप की भी रेकी की थी और उसका वीडियो पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजा था। इसके अलावा यूपी के कुछ पुलिस स्टेशन भी आतंकियों के निशाने पर बताए जा रहे हैं।

देशभर में चला बड़ा ऑपरेशन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मॉड्यूल के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए दिल्ली समेत कई राज्यों में छापेमारी की थी। इस कार्रवाई में पाकिस्तान ISI से जुड़े ‘शहजाद भट्टी मॉड्यूल’ के 9 संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।

Hot this week

साहिबगंज में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, बड़ी संख्या में हथियार बरामद

Sahibganj : साहिबगंज जिले के रांग थाना क्षेत्र के केंदुआ...

अगले कुछ दिनों तक झारखंड में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

Ranchi : झारखंड में पिछले 10 दिनों से मौसम...

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ने ममता सरकार को किया बर्खास्त

West Bengal Politics : पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img