MP मनीष जायसवाल ने स्कूल का किया निरीक्षण, एक घंटे तक बच्चों को पढ़ाया

School Inspection : हजारीबाग जिले के चौपारण (Chauparan) प्रखंड स्थित बसरिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद शिक्षक की भूमिका में नजर आए और करीब एक घंटे तक छात्रों को पढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली।

सांसद ने छात्रों को पढ़ाई के प्रति ईमानदार और गंभीर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी को अपनी रुचि के अनुसार करियर चुनना चाहिए। उन्होंने 10वीं कक्षा में जाकर खुद क्लास लिया और बच्चों को अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया।

उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच और लगातार प्रयास जरूरी है। साथ ही विद्यार्थियों को ईमानदारी, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों को अपनाने की सीख दी। सांसद ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो व्यक्ति को समाज और देश में सम्मान दिलाती है। इस मौके पर विद्यालय के छात्रों ने सांसद को एक सुंदर Painting भेंट कर सम्मानित किया।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने विद्यालय के शिक्षकों से भी मुलाकात की और पढ़ाई की व्यवस्था की जानकारी ली। स्कूल में शिक्षकों की कमी की बात सामने आने पर उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी Praveen Kumar को फोन कर नाराजगी जताई। सांसद ने निर्देश दिया कि गर्मी की छुट्टियां खत्म होने से पहले स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर की जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img