शादी के दिन घर में लगी आग, गैस सिलेंडर रिसाव से सपने जले, फिर भी हिम्मत नहीं हारा परिवार

Koderma : कोडरमा जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जिस घर में बेटी की शादी की खुशियां थीं, वहां अचानक आग लगने से सब कुछ जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दिलीप शर्मा की बड़ी बेटी अंजलि की आज शादी होनी थी। घर में मेहमान आए हुए थे और शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान सुबह चाय बनाते समय गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा। जैसे ही माचिस जलाई गई, आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। घर में मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीणों ने तुरंत मदद करते हुए आग बुझाने की कोशिश की और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में शादी के लिए रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुल्हन का जोड़ा, दूल्हे का सूट, मेहमानों के कपड़े, खाने-पीने का सामान और करीब 20 हजार रुपये नकद आग में नष्ट हो गए। आग बुझाने के दौरान दिलीप शर्मा के बेटे शिवनारायण का हाथ भी झुलस गया।

आग बुझने के बाद घर में सिर्फ राख और टूटे सपने ही नजर आए। इसके बावजूद परिवार ने हिम्मत नहीं हारी। दिलीप शर्मा ने आस-पड़ोस से कर्ज लेकर फिर से शादी की तैयारी शुरू कर दी है। गांव के लोग भी इस मुश्किल समय में परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, दुख के माहौल के बीच भी बेटी की शादी की रस्में पूरी करने की कोशिश जारी है।

Hot this week

जमीन विवाद में हिंसक झड़प, महिलाओं समेत 12 लोग घायल

Giridih : गिरिडीह जिले के घोरथम्भा ओपी क्षेत्र के...

रांची में बड़ा हादसा टला, बेकाबू कार दवा दुकान में घुसी

Ranchi : रांची के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम...

चलती कार में आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Alwar (Rajasthan) : राजस्थान के अलवर जिले में बीती देर...

Topics

जमीन विवाद में हिंसक झड़प, महिलाओं समेत 12 लोग घायल

Giridih : गिरिडीह जिले के घोरथम्भा ओपी क्षेत्र के...

रांची में बड़ा हादसा टला, बेकाबू कार दवा दुकान में घुसी

Ranchi : रांची के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम...

चलती कार में आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Alwar (Rajasthan) : राजस्थान के अलवर जिले में बीती देर...

गिरिडीह सड़क हादसा, बस की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे

Giridih : गिरिडीह जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img