गिरिडीह सड़क हादसा, बस की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे

Giridih : गिरिडीह जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धनवार थाना क्षेत्र के लाल बाजार के पास बस और कार की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। एक सवारी बस खोरीमहुआ की ओर जा रही थी, जबकि स्विफ्ट कार देवघर से बिरनी की तरफ आ रही थी। इसी दौरान लाल बाजार के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दो की मौत, पांच घायल

हादसे में बिरनी थाना क्षेत्र के 70 वर्षीय बंगाली हाड़ी और 24 वर्षीय कुमकुम कुमारी की मौत हो गई। वहीं कार में सवार सुकरी देवी, तारा देवी, रोनित कुमार, जयनारायण और अरविंद यादव घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल भेजा गया

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल भेजा।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ।

शादी से लौट रहा था परिवार

स्थानीय जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग देवघर से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस ने टक्कर मार दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Hot this week

लद्दाख के लेह में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले

News Wrap : लद्दाख के लेह क्षेत्र में गुरुवार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img