बंगाल में बड़ा उलटफेर! रुझानों में BJP बहुमत के पार, TMC पीछे

West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजे तक के रुझानों में BJP ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और TMC पीछे चलती दिख रही है।

10 बजे तक क्या हैं आंकड़े

293 सीटों वाले बंगाल में बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए। रुझानों के मुताबिक बीजेपी 149 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि Mamata Banerjee की टीएमसी करीब 92 सीटों पर लीड में है।

कब हुई थी वोटिंग

राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान हुआ था। इसके अलावा 2 मई को कुछ सीटों पर गड़बड़ी की शिकायत के बाद 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग कराई गई थी।
फिलहाल 293 सीटों की गिनती हो रही है, जबकि फालता सीट पर चुनाव बाद में होगा।

भवानीपुर और नंदीग्राम पर सबकी नजर

सबसे ज्यादा चर्चा भवानीपुर और नंदीग्राम सीट की है। भवानीपुर में ममता बनर्जी और Suvendu Adhikari के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। रुझानों में कभी ममता आगे तो कभी शुभेंदु अधिकारी बढ़त बनाते दिख रहे हैं। वहीं नंदीग्राम सीट पर भी शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं।

बीजेपी का दावा

शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि भवानीपुर सीट बीजेपी जीतेगी। उनका कहना है कि कुछ राउंड के बाद बढ़त और मजबूत होगी।

क्यों बदला माहौल?

बीजेपी का कहना है कि इस बार राज्य में एंटी-इनकंबेंसी का असर दिख रहा है और वोटिंग पैटर्न में बड़ा बदलाव आया है।
हालांकि अंतिम नतीजों के लिए अभी इंतजार करना होगा, क्योंकि ये सिर्फ शुरुआती रुझान हैं।

Hot this week

बंगाल में BJP के ‘5 धुरंधर’: जिनकी रणनीति से हिला ममता का किला

West Bengal: पश्चिम बंगाल की सियासत में इस बार...

बंगाल चुनाव रुझानों पर चंपई सोरेन का बयान, ममता बनर्जी पर साधा निशाना

Ranchi : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझान सामने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img