चुनाव नतीजों से पहले राहत: पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े, जानें आपके शहर का रेट

Petrol and Diesel: 4 मई को चुनाव नतीजों से पहले आम लोगों को फिलहाल राहत मिली है। ऑयल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, यानी आप अभी भी पुराने रेट पर ही तेल भरवा सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में आज के रेट

  • New Delhi – पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.67 प्रति लीटर
  • Mumbai – पेट्रोल ₹104.21, डीजल ₹92.15 प्रति लीटर
  • Kolkata – पेट्रोल ₹103.94, डीजल ₹90.76 प्रति लीटर
  • Chennai – पेट्रोल ₹100.75, डीजल ₹92.34 प्रति लीटर
  • Bengaluru – पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹95.70 प्रति लीटर

कच्चे तेल की कीमतें क्या कहती हैं

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। ब्रेंट क्रूड करीब 108 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है, जबकि अमेरिकी क्रूड भी 102 डॉलर के करीब बना हुआ है।

क्या आगे बढ़ सकते हैं दाम?

सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं। इसकी वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और कंपनियों का बढ़ता घाटा बताया जा रहा है।

तेल कंपनियों पर बढ़ रहा दबाव

बताया जा रहा है कि कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 20 रुपये और डीजल पर 100 रुपये प्रति लीटर तक का नुकसान हो रहा है। पिछले चार साल से कीमतें स्थिर रहने के कारण यह दबाव और बढ़ गया है।

सरकार ने क्या कहा

फिलहाल सरकार ने किसी भी तरह की बढ़ोतरी की पुष्टि नहीं की है। पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है।
लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में ज्यादा खरीदारी न करें।

Hot this week

बंगाल में BJP के ‘5 धुरंधर’: जिनकी रणनीति से हिला ममता का किला

West Bengal: पश्चिम बंगाल की सियासत में इस बार...

बंगाल चुनाव रुझानों पर चंपई सोरेन का बयान, ममता बनर्जी पर साधा निशाना

Ranchi : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझान सामने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img