शाम 5 बजे तक बंपर वोटिंग बंगाल में करीब 89% और तमिलनाडु में 82% मतदान

Legislative Assembly Election: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जमकर वोटिंग देखने को मिली। शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में करीब 89.93% और तमिलनाडु में लगभग 82.24% मतदान दर्ज किया गया। दोनों ही राज्यों में सुबह से ही वोटरों की लंबी कतारें नजर आईं। खासकर महिलाओं में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कितनी सीटों पर हुआ मतदान

तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग हुई, जबकि पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर पहले चरण में मतदान हुआ। बंगाल में इस चरण में 1478 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है।

किसके बीच है मुकाबला

पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है। वहीं तमिलनाडु में डीएमके के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन और एआईएडीएमके-बीजेपी के एनडीए के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।

बंगाल में झड़प और बवाल

वोटिंग के दौरान पश्चिम बंगाल के कई इलाकों से तनाव और झड़प की खबरें आईं। मुर्शिदाबाद में टीएमसी कार्यकर्ताओं और हुमायूं कबीर के समर्थकों के बीच विवाद हुआ। सिलीगुड़ी में भी टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखने को मिली।

उम्मीदवार ने लगाए आरोप

कुमारगंज में बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु सरकार ने आरोप लगाया कि उनके पोलिंग एजेंटों को बूथ से हटा दिया गया और उन पर हमला किया गया।

CRPF पर पथराव

बीरभूम जिले के खैरासोल घुमर गांव में चुनाव ड्यूटी पर तैनात CRPF जवानों पर पथराव हुआ, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। हालांकि किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

तमिलनाडु में शांतिपूर्ण मतदान

तमिलनाडु में वोटिंग पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से हुई। यहां कई बड़े नेता और मशहूर हस्तियों ने भी अपने वोट डाले।

जनता में दिखा जबरदस्त उत्साह

दोनों राज्यों में भारी मतदान यह दिखाता है कि लोग लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। खासकर पश्चिम बंगाल में ज्यादा वोटिंग प्रतिशत से जनता की सक्रियता साफ नजर आई।

Hot this week

Topics

बंगाल में 62% वोटिंग, गर्मी-हिंसा के बीच भी जबरदस्त उत्साह

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में चिलचिलाती गर्मी, बमबाजी,...

JAC मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी, 95.27% छात्र पास

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज वार्षिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img