CM हेमंत सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को किया सम्मानित, 5 लाख रुपये की सहायता दी

Hemant Soren : CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इशांक को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए 5 लाख रुपये का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इशांक सिंह ने 30 अप्रैल 2026 को लगातार 9 घंटे 50 मिनट तक तैरकर श्रीलंका और भारत के बीच स्थित पाल्क स्ट्रेट के 29 किलोमीटर लंबे समुद्री रास्ते को पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इतनी कम उम्र में इस उपलब्धि के बाद इशांक लगातार चर्चा में हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इशांक ने अपने साहस, अनुशासन और मेहनत से पूरे झारखंड और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।

Hemant Soren

सीएम ने यह भी कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि इशांक आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने खेल विभाग (Sports Department) के अधिकारियों से राज्य में तैराकी से जुड़ी सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था की जानकारी भी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि तैराकी के लिए आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की योजना तैयार की जाए, ताकि उभरते खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सके।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल और भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। धनबाद में आयोजित Deaf Cricket Series के फाइनल में नेपाल को हराकर खिताब जीतने पर टीम को बधाई दी गई। कार्यक्रम में खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, खेल विभाग के सचिव मुकेश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

झारखंड में पारा शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में शिक्षकों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img