रातू में राइफल लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

Ratu Rifle Loot Case : रांची के रातू थाना क्षेत्र के मलमाडू में हुई राइफल लूट और मारपीट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सतीश उरांव, सुखनाथ गोप, दशुवा उरांव, रणजीत गोप, सोमरा उरांव, बिपिन और बबलू अहीर शामिल हैं। इनमें बबलू अहीर गुमला का रहने वाला है, जबकि बाकी सभी आरोपी रातू थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने Press Conference में बताया कि 5 मई की रात तारूप निवासी सतीश कुमार महतो और उनके दोस्त मदन अरोड़ा के साथ मारपीट कर उनकी लाइसेंसी राइफल लूट ली गई थी। घटना के बाद Police ने तेजी से जांच शुरू की। पुलिस टीम ने 200 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और 100 से ज्यादा पिकअप वैन की जांच की। इसके बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने लूटी गई लाइसेंसी राइफल और घटना में इस्तेमाल की गई पिकअप वैन भी बरामद कर ली है। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ लोगों ने Rifle छिपाने में आरोपियों की मदद की थी, जिन्हें भी गिरफ्तार किया गया है। प्रेस वार्ता में मुख्यालय DSP-2 अरविंद कुमार और रातू थाना प्रभारी आदि कांत महतो भी मौजूद थे।

Hot this week

झारखंड में पारा शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में शिक्षकों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img