नगड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का SDO ने किया निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का निर्देश

Ranchi : रांची के नगड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार को SDO कुमार रजत ने निरीक्षण किया। यह जांच उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर की गई। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने ओपीडी व्यवस्था, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने अस्पताल पहुंचे मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी ली।

SDO ने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरी दवाइयां हमेशा उपलब्ध रहें और अस्पताल की व्यवस्था बेहतर तरीके से संचालित हो। इसके अलावा उन्होंने ब्लॉक प्राइमरी हेल्थ सेंटर (BPHC) के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। संबंधित एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।

Also Read : देवघर में खुलेगा बिहार-झारखंड का पहला वीजा सेंटर, MP निशिकांत दुबे ने किया बड़ा ऐलान

Hot this week

5000 साल पुराने बड़कागांव मेगालिथ को मिलेगा नया रूप, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित प्राचीन मेगालिथ स्थल...

झारखंड विधानसभा को पेपरलेस बनाने की तैयारी तेज, NeVA को लेकर हुई वर्कशॉप

Ranchi : झारखंड विधानसभा को डिजिटल और पेपरलेस बनाने...

वंदे मातरम् को लेकर नए नियम लागू, जानिए किन हालात में हो सकती है जेल

Vande Mataram: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’...

Topics

वंदे मातरम् को लेकर नए नियम लागू, जानिए किन हालात में हो सकती है जेल

Vande Mataram: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’...

हजारीबाग में ज्वेलरी दुकानदार बना निशाना, CCTV खंगाल रही पुलिस

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड स्थित महाराजगंज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img