ममता बनर्जी की सरकार बर्खास्त, राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल कैबिनेट को हटाया

West Bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. राज्यपाल ने ममता बनर्जी की कैबिनेट को बर्खास्त कर दिया है. इसके साथ ही ममता बनर्जी अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री नहीं रहीं. बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद राज्यपाल ने यह बड़ा फैसला लिया.

इस्तीफा देने से किया था इनकार

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार (6 मई 2026) को साफ कहा था कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी. उन्होंने चुनाव नतीजों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह “जनादेश नहीं बल्कि एक साजिश” है. ममता बनर्जी ने दावा किया कि चुनाव परिणाम जनता की असली राय को नहीं दिखाते और इसके खिलाफ वह राजनीतिक लड़ाई जारी रखेंगी.

सड़क से संसद तक लड़ाई का ऐलान

ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी. साथ ही उन्होंने विपक्षी INDIA गठबंधन को और मजबूत करने की बात भी कही. उन्होंने अपने समर्थकों से शांत रहने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी.

बंगाल में बढ़ सकती है राजनीतिक हलचल

राज्यपाल के इस फैसले के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि राज्य में नई सरकार गठन की प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ेगी और तृणमूल कांग्रेस इस फैसले के खिलाफ क्या कदम उठाती है.

Hot this week

झारखंड में पारा शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में शिक्षकों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img