देवघर सदर अस्पताल का DC ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

Deoghar : देवघर जिले के नए DC शशि प्रकाश सिंह ने गुरुवार को सदर अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान DC ने ऑपरेशन थिएटर (ओटी), आईसीयू, सीटी स्कैन, बर्न वार्ड और मैटरनिटी वार्ड समेत कई विभागों का जायजा लिया। उन्होंने डॉक्टरों की उपस्थिति और ड्यूटी रोस्टर की जांच की और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

DC ने ओपीडी में पंजीकृत मरीजों की संख्या का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद चिकित्सकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा, सीएसआर फंड से हाल ही में लगाए गए अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीन के सुचारू संचालन को लेकर सिविल सर्जन को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

DC ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल मिलना चाहिए। इसके लिए अस्पताल के सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पदभार संभालने के बाद से वह लगातार सरकारी संस्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं और जहां भी कमियां मिल रही हैं, उन्हें दूर करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं।

Hot this week

कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Koderma : कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में जंगली...

गुमला में आंधी-बारिश के बीच ऑटो पलटा, पांच स्कूली बच्चे घायल

Gumla : गुमला जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार...

Topics

कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Koderma : कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में जंगली...

गुमला में आंधी-बारिश के बीच ऑटो पलटा, पांच स्कूली बच्चे घायल

Gumla : गुमला जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img