कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Koderma : कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती देर रात कटैया गांव में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे कई घरों और मवेशियों को भारी नुकसान हुआ। मिली जानकारी के अनुसार हाथियों ने सर्जन प्रसाद यादव का मिट्टी का घर पूरी तरह ढहा दिया। साथ ही उनके घर में बंधे भैंस के बच्चे को मार डाला। वहीं द्वारिक यादव के पशु शेड को भी तोड़ दिया, जिससे एक बकरी के बच्चे की दबकर मौत हो गई। हाथियों ने पंचायत भवन के गेट को भी नुकसान पहुंचाया।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह कटैया मोड़ पर सड़क जाम कर दिया और वन विभाग व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले भी हाथियों के झुंड ने गांव के एक युवक की जान ले ली थी। उस समय भी लोगों ने सड़क जाम कर विरोध किया था और अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

पुलिस ने हटवाया जाम

ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद न तो हाथियों को भगाया गया और न ही कोई ठोस कदम उठाया गया। इससे लोगों में डर और आक्रोश दोनों बढ़ रहे हैं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर करीब दो घंटे बाद जाम हटवाया।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही हाथियों से सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए, तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करेंगे।

Hot this week

केदारनाथ धाम में उमड़ी आस्था, उद्योगपति गौतम अडानी ने किए बाबा केदार के दर्शन

Rudraprayag (Uttarakhand) : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले स्थित विश्व...

गुमला में आंधी-बारिश के बीच ऑटो पलटा, पांच स्कूली बच्चे घायल

Gumla : गुमला जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार...

Topics

गुमला में आंधी-बारिश के बीच ऑटो पलटा, पांच स्कूली बच्चे घायल

Gumla : गुमला जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img