पलामू के बड़कागांव में 22 दिन बाद बहाल होगी बिजली, CM ने दिए तत्काल निर्देश

Palamu : पलामू जिले के रजवाडीह पंचायत स्थित बड़कागांव में पिछले 22 दिनों से चल रहा बिजली संकट अब खत्म होने जा रहा है। सीएम हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने बिजली आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बता दें कि झामुमो नेता सनी शुक्ला ने सोशल मीडिया के जरिए गांव की समस्या को उठाया था। इसके बाद सीएम ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए पलामू डीसी को बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया।

150 परिवारों को मिली राहत

भीषण गर्मी के बीच बड़कागांव के करीब 150 परिवार बिना बिजली के जीवन गुजारने को मजबूर थे। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। आखिरकार सोशल मीडिया के माध्यम से मामला सीएम तक पहुंचा। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लें और शिकायतों का त्वरित समाधान करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा नहीं होनी चाहिए।

Also Read : चुनावी डेटा को लेकर चुनाव आयोग की बड़ी पहल, ECINET पर जारी हुई सांख्यिकीय रिपोर्ट

Also Read : प्रिंस खान के वायरल वीडियो से मचा राजनीतिक बवाल, बाबूलाल मरांडी ने मांगी उच्चस्तरीय जांच

Hot this week

पलामू में जर्जर दीवार गिरने से मजदूर और युवक की मौत

Palamu : पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़...

Topics

पलामू में जर्जर दीवार गिरने से मजदूर और युवक की मौत

Palamu : पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img