सम्राट सरकार की पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों पर किया लाठीचार्ज, चिराग पासवान बोले- सरकार संवेदनशीलता दिखाए

Bihar: पटना में शुक्रवार (08 मई 2026) को शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई अभ्यर्थी घायल हो गए। मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

चिराग पासवान ने जताई नाराजगी

चिराग पासवान ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

Samrat government's police lathi charged teacher candidates, Chirag Paswan said - government should show sensitivity

युवाओं को अपनी बात रखने का अधिकार है

चिराग पासवान ने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं को अपनी जायज मांग रखने का पूरा अधिकार है। हजारों शिक्षक अभ्यर्थी लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनकी आवाज सुनने के बजाय बल प्रयोग करना ठीक नहीं है और यह संवाद की भावना के खिलाफ है।

सरकार से जल्द फैसला लेने की अपील

उन्होंने सरकार और प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और जल्द से जल्द TRE-4 की अधिसूचना जारी की जाए। साथ ही युवाओं के भविष्य और उनके धैर्य का सम्मान किया जाए। चिराग ने अभ्यर्थियों से भी शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्य में नए मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है, इसलिए सरकार को थोड़ा समय देना चाहिए। उम्मीद है कि सरकार जल्द सकारात्मक कदम उठाएगी।

लाठीचार्ज पर कांग्रेस ने भी सरकार को घेरा

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने भी इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, उससे सरकार की सोच साफ नजर आती है।

राजेश राम ने आरोप लगाया कि सरकार आर्थिक संकट से जूझ रही है और लगातार कर्ज लेकर काम चला रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याएं सुनने के बजाय उन पर लाठियां बरसाना बेहद गलत है।

Hot this week

पलामू में जर्जर दीवार गिरने से मजदूर और युवक की मौत

Palamu : पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़...

पलामू के बड़कागांव में 22 दिन बाद बहाल होगी बिजली, CM ने दिए तत्काल निर्देश

Palamu : पलामू जिले के रजवाडीह पंचायत स्थित बड़कागांव...

Topics

पलामू में जर्जर दीवार गिरने से मजदूर और युवक की मौत

Palamu : पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img