एमएस धोनी बने बिहार-झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर। आयकर विभाग ने किया बड़ा खुलासा

Income Tax: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि IPL 2026 में उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला, लेकिन अब उन्होंने एक अलग रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। महेंद्र सिंह धोनी बिहार-झारखंड क्षेत्र के सबसे बड़े व्यक्तिगत आयकर दाता बन गए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में उन्होंने व्यक्तिगत श्रेणी में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स जमा किया है। इसकी जानकारी बिहार-झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त डी। सुधाकर राव ने रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

रांची में आयकर विभाग ने दी जानकारी

रांची के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में आयकर विभाग ने टैक्स कलेक्शन और कार्रवाई से जुड़े कई अहम आंकड़े साझा किए। इस दौरान डी। सुधाकर राव ने बताया कि धोनी लगातार समय पर टैक्स भरने वाले और बड़े स्तर पर टैक्स भुगतान करने वाले नागरिकों में सबसे आगे बने हुए हैं। हालांकि विभाग ने इस बार धोनी द्वारा जमा की गई टैक्स राशि का खुलासा नहीं किया।

क्रिकेट के बाद भी बरकरार है धोनी की कमाई

धोनी का नाम सामने आने के बाद एक बार फिर उनकी मजबूत ब्रांड वैल्यू और कमाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी माही विज्ञापनों, बिजनेस और अलग-अलग निवेश के जरिए लगातार कमाई कर रहे हैं। मैदान पर कई रिकॉर्ड बनाने वाले धोनी अब जिम्मेदार करदाता के तौर पर भी लोगों के लिए मिसाल बनते नजर आ रहे हैं।

झारखंड ने दिया सबसे ज्यादा टैक्स राजस्व

आयकर विभाग ने बिहार और झारखंड के टैक्स कलेक्शन के आंकड़े भी जारी किए। विभाग के मुताबिक, पिछले वित्तीय वर्ष में झारखंड से करीब 12 हजार करोड़ रुपये का राजस्व मिला, जबकि बिहार का योगदान लगभग 8 हजार करोड़ रुपये रहा। कुल 20 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य में झारखंड की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही। अधिकारियों का कहना है कि राज्य का मजबूत औद्योगिक और व्यापारिक ढांचा इसकी बड़ी वजह है।

टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई तेज

आयकर विभाग ने बताया कि टैक्स चोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीते साल 12 बड़े कारोबारी समूहों पर छापेमारी की गई और 90 से ज्यादा मामलों में कार्रवाई दर्ज हुई।

सिर्फ 40 लाख लोग भरते हैं ITR

प्रेस वार्ता में एक चिंताजनक आंकड़ा भी सामने आया। विभाग के अनुसार, करीब 5 करोड़ पैन कार्ड धारकों में से केवल 40 लाख लोग ही आयकर रिटर्न दाखिल करते हैं। अधिकारियों ने लोगों से समय पर टैक्स रिटर्न भरने और जिम्मेदार करदाता बनने की अपील की है।

धोनी जैसे लोग समाज को देते हैं सकारात्मक संदेश

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त डी। सुधाकर राव ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी जैसे लोग समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि धोनी सिर्फ खेल जगत के बड़े नाम नहीं हैं, बल्कि टैक्स भुगतान के मामले में भी अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक की मिसाल पेश कर रहे हैं।

Hot this week

पलामू में जर्जर दीवार गिरने से मजदूर और युवक की मौत

Palamu : पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़...

पलामू के बड़कागांव में 22 दिन बाद बहाल होगी बिजली, CM ने दिए तत्काल निर्देश

Palamu : पलामू जिले के रजवाडीह पंचायत स्थित बड़कागांव...

Topics

पलामू में जर्जर दीवार गिरने से मजदूर और युवक की मौत

Palamu : पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img