प्रिंस खान का करीबी सैफी रिमांड पर, गैंग के राज खोलने में जुटी पुलिस

Prince Khan Gang : कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के करीबी सैफी उर्फ मेजर को Police ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है और पुलिस उसके नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटी है।

सैफी को आसनसोल से गिरफ्तार (Arrest) कर धनबाद लाया गया था। Court में पेशी के बाद पुलिस को उसका रिमांड मिला। इस दौरान उससे गैंग के अन्य सदस्यों, उनके ठिकानों और रंगदारी से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी ली जा रही है।

पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। जांच के दौरान अन्य सक्रिय गिरोहों से जुड़े कनेक्शन भी सामने आ सकते हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि सैफी के दुबई भागने की योजना में कौन-कौन लोग शामिल थे।

बताया जा रहा है कि सैफी उर्फ मेजर, प्रिंस खान का करीबी सहयोगी है और कारोबारियों व ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने का काम संभालता था। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस खान पहले दुबई में छिपा हुआ था और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी है। फिलहाल उसके पाकिस्तान में छिपे होने की बात सामने आ रही है, जहां से वह अपने नेटवर्क के जरिए रंगदारी का कारोबार चला रहा है।

सैफी सोशल मीडिया पर धमकी भरे संदेश भी पोस्ट करता था और खुद को ‘मेजर’ बताकर लोगों से पैसे की मांग करता था। उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

SSP प्रभात कुमार ने बताया कि फिलहाल सैफी को तीन दिनों की रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ जारी है और जरूरत पड़ने पर उसे दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस पूरे गिरोह पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img