रांची के विकास पर CM की समीक्षा बैठक, पर्यावरण संरक्षण पर दिया विशेष जोर

Hemant Soren : CM हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर राजधानी रांची के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में नगर विकास, पथ निर्माण और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान CM ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन में प्रकृति को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। साथ ही, वृक्षारोपण को बढ़ावा देने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया।

CM ने Ranchi Smart City परियोजना को और अधिक प्रभावी बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाएं जनहित को ध्यान में रखकर तैयार की जाएं और उन्हें जमीन पर सही तरीके से लागू किया जाए। इसके अलावा, E-Auction के जरिए राजस्व बढ़ाने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में विभागीय मास्टर प्लान के तहत परिसंपत्तियों के सुनियोजित उपयोग पर जोर दिया गया, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

पर्यटन विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस दौरान 3d animation और Video के माध्यम से परियोजनाओं की प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री ने पर्यटन स्थलों को आकर्षक बनाने और वहां बेहतर सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। इस बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img