हजारीबाग में दिनदहाड़े बैंक डकैती, करोड़ों का सोना और नकदी लेकर फरार अपराधी

Hazaribagh Bank Robbery : हजारीबाग जिले के बरही इलाके में आज यानी शुक्रवार को दिनदहाड़े एक बड़ी बैंक डकैती की घटना सामने आई है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की Hazaribagh Road स्थित शाखा में अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अपराधी बैंक से करीब चार किलोग्राम सोना और लगभग पांच लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। लूटे गए सोने की कीमत करीब सात करोड़ रुपये बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि अपराधी ग्राहकों के रूप में Bank में दाखिल हुए थे। अंदर पहुंचते ही उन्होंने हथियार दिखाकर बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और सभी को एक जगह बंधक बना दिया गया।

इसके बाद अपराधियों ने Strong Room और कैश काउंटर को निशाना बनाया। वे अपने साथ लाए बैग में सोना और नकदी भरकर मौके से आसानी से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही Police और जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बैंक परिसर को चारों ओर से घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है और अपराधियों की तलाश जारी है।

Hot this week

जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्याकांड का खुलासा, 12 घंटे के भीतर तीनों आरोपी गिरफ्तार

Ranchi Murder case: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img