Ranchi Murder case: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार देर रात गार्ड की हत्या (Murder) का मामला सामने आया है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी समेत तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची के SSP राकेश रंजन ने मौके पर पहुंचकर जांच की और एक SIT टीम का गठन किया था। टीम को त्वरित जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। SSP जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद अपराधियों ने मंदिर की दान पेटी से नकदी भी चुराई थी। इसी वजह से मामले को हत्या के साथ-साथ लूट के एंगल से भी जांचा जा रहा है।

