शहीदों को राजकीय पहचान दिलाने की मांग, राज्यपाल को सौंपा गया 8 सूत्री ज्ञापन

Air Conditioner Side Effects : इतिहास के पन्नों में दर्ज शहीदों को अब राजकीय सम्मान दिलाने की मांग तेज हो गई है। इसी को लेकर Prem Prakash Nath Shahdev के नेतृत्व में ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव स्मृति मंच का एक प्रतिनिधिमंडल लोकभवन पहुंचा और राज्यपाल से मुलाकात कर 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि शहीदों के योगदान को सम्मान देने के लिए उनकी जयंती और शहादत दिवस (Martyrdom Day) को सरकारी स्तर पर मनाया जाए और जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित किया जाए। साथ ही शहीदों की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल करने की भी मांग की गई।

इसके अलावा, कई स्थानों के नामकरण का प्रस्ताव भी दिया गया। इनमें Jharkhand Cricket Stadium, JN College और धुर्वा शहीद मैदान से नयासराय रिंग रोड तक की सड़क का नाम ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर रखने की मांग शामिल है।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि HEC क्षेत्र रांची में शहीद की प्रतिमा और चौक के रखरखाव की जिम्मेदारी सरकार ले। साथ ही जनहित में छात्रावास और वृद्धाश्रम के लिए तीन एकड़ जमीन आवंटित करने की भी मांग रखी गई।

इस प्रतिनिधिमंडल में युगल किशोर, सूरज नाथ, आशीष नाथ, सुबोध नाथ शाहदेव और सुनील सिंह हेसल समेत कई लोग शामिल थे।

Hot this week

जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्याकांड का खुलासा, 12 घंटे के भीतर तीनों आरोपी गिरफ्तार

Ranchi Murder case: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img