झारखंड में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में लू का अलर्ट जारी

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और अब गर्मी का असर साफ दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे कई जिलों में लू चलने का खतरा बढ़ गया है।

17-18 अप्रैल को लू की चेतावनी

मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल के लिए रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा और सरायकेला-खरसांवा जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कुछ इलाकों में हल्की बारिश के संकेत

हालांकि, 17 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बाद 19 अप्रैल से मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।

कई जिलों में 40 डिग्री के पार पारा

सरायकेला में तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक है। इसके अलावा कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

अन्य जिलों का तापमान

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री, जमशेदपुर में 39 डिग्री, मेदिनीनगर में 39.8 डिग्री, बोकारो में 39.1 डिग्री, हजारीबाग में 36.2 डिग्री, गुमला में 35.5 डिग्री और पाकुड़ में 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Also Read : सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें सीएम

 

Hot this week

बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

Bokaro : बोकारो जिले के सीसीएल के कथारा क्षेत्र...

कर्नाटक में बर्ड फ्लू की दस्तक

Bird Flu: कर्नाटक में बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा...

Topics

कर्नाटक में बर्ड फ्लू की दस्तक

Bird Flu: कर्नाटक में बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा...

फर्जी बैंक गारंटी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Enforcement Directorate: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने फर्जी बैंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img