Hazaribagh IG Meeting : हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सात जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा की गई।
बैठक में हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़, चतरा और कोडरमा जिले के SP मौजूद रहे। पिछले छह महीनों में हुई प्रमुख आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों के जल्द निपटारे का निर्देश दिया गया। खासकर महिला अपराध से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए 60 दिनों के भीतर निष्पादन पर जोर दिया गया।
IG ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबित मामलों पर तेजी से कार्रवाई करने, वारंट और कुर्की-जब्ती (Impoundment Confiscation) की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जिलों में नियमित रूप से एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया।
नशे के खिलाफ अभियान को तेज करने पर भी जोर दिया गया। स्कूल और कॉलेजों के आसपास संचालित दुकानों में विशेष छापेमारी कर ड्रग्स के कारोबार पर रोक लगाने और इसमें शामिल गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
बैठक में Social Media पर फैलने वाली अफवाहों को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई। इसके अलावा संगठित अपराध, अवैध खनन और साम्प्रदायिक सौहार्द (Communal Harmony) बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए। साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए भी पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने साफ कहा कि Law and order से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

