जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Jagannathpur Temple Murder : रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड की हत्या (Murder) के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। SSP के निर्देश पर गठित SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को Arrest कर लिया है। इसकी जानकारी SSP राकेश रंजन ने दी।

यह घटना 24 अप्रैल 2026 की है, जब कुछ अज्ञात लोग मंदिर में घुसे और दान पेटी से पैसे चोरी करने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड बिरसा मुंडा ने उन्हें देख लिया। पहचान उजागर होने के डर से आरोपियों ने पत्थर से हमला कर गार्ड की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। इस संबंध में धुर्वा थाना में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने घटनास्थल के CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान सभी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देव कुमार उर्फ रचित कुमार, विकास महली और आयुष कुमार दत्ता के रूप में हुई है। तीनों रांची के जगन्नाथपुर स्थित न्यू कॉलोनी के रहने वाले हैं।

Police ने आरोपियों के पास से 3 लाख 97 हजार रुपये नकद, खून से सना पत्थर, घटना के समय पहने गए कपड़े, ताला तोड़ने के लिए इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड, नए कपड़े और उनकी खरीद की रसीद बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, चोरी के दौरान Guard ने आरोपियों को पहचान लिया था। इसी वजह से उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी देव कुमार पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि दूसरे आरोपी का भी आपराधिक इतिहास रहा है।

Hot this week

सात जिलों के एसपी के साथ IG की बैठक, अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देश

Hazaribagh IG Meeting : हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र...

जगन्नाथपुर मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश, SSP ने किया निरीक्षण

Jagannathpur Temple Ranchi : रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर...

Topics

सात जिलों के एसपी के साथ IG की बैठक, अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देश

Hazaribagh IG Meeting : हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र...

जगन्नाथपुर मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश, SSP ने किया निरीक्षण

Jagannathpur Temple Ranchi : रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img