Jagannathpur Temple Ranchi : रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को SSP राकेश रंजन ने निरीक्षण किया। उनके साथ City SP पारस राणा भी मौजूद थे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के बाद SSP ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास द्वारों का भी जायजा लिया।
SSP ने मंदिर परिसर में CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाने और एक अस्थायी कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
गौरतलब है कि गुरुवार रात मंदिर के एक गार्ड की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

