पाकुड़ में फायरिंग की घटना, एक कर्मी घायल, जांच में जुटी पुलिस

Pakur Firing Incident : पाकुड़ शहर के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक निजी Finance Company के कार्यालय के बाहर विवाद के दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी। इस घटना में कंपनी के मैनेजर बाल-बाल बच गए, जबकि एक कर्मचारी घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7:30 से 8:00 बजे के बीच कंपनी के कर्मचारी अपने काम की तैयारी कर रहे थे। तभी पास में रहने वाला Shibu Raut नामक युवक वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर उसका कर्मचारियों से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते बढ़ गया। इसी दौरान युवक ने गोली चला दी।

फायरिंग में मैनेजर को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन एक field staff को बारूद के छिटे लगने से हल्की चोट आई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर नगर थाना Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Hot this week

सात जिलों के एसपी के साथ IG की बैठक, अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देश

Hazaribagh IG Meeting : हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र...

जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Jagannathpur Temple Murder : रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में...

Topics

जगन्नाथपुर मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश, SSP ने किया निरीक्षण

Jagannathpur Temple Ranchi : रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img