Pakur DC Inspection : पाकुड़ में DC मेघा भारद्वाज ने समाहरणालय परिसर स्थित कई कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली और आम लोगों को दी जा रही सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान DC ने स्थापना शाखा, सामान्य शाखा, जिला निर्वाचन शाखा, नीलाम पत्र शाखा, भू-अर्जन कार्यालय, राजस्व शाखा, DPMU Unit, आपूर्ति कार्यालय, जिला विधि शाखा और नजारत सहित अन्य शाखाओं का दौरा किया। उन्होंने सभी विभागों में चल रहे कार्यों और कार्यालय व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की।
DC ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और संवेदनशील समाधान करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने सभी कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा और जवाबदेही के साथ काम करने तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। DC ने कहा कि अच्छा प्रशासन वही है, जहां लोगों को समय पर, सम्मानपूर्वक और Transparent सेवाएं मिलें।
इस मौके पर अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

