शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में बड़ा एक्शन, 3 हिस्ट्रीशीटर हिरासत में

West Bengal: शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

3 हिस्ट्रीशीटर हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

बंगाल पुलिस ने इस मामले में तीन स्थानीय हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है और पुलिस हत्या के पीछे की वजह तलाश रही है।

मृतक की मां ने मांगी कड़ी सजा

चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की मां ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जिससे भविष्य में कोई ऐसी घटना करने की हिम्मत न करे।

अवधेश प्रसाद बोले- कानून व्यवस्था संभालना सरकार की जिम्मेदारी

अवधेश प्रसाद ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को तुरंत रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी की सरकार है, इसलिए कानून व्यवस्था बनाए रखना उसकी जिम्मेदारी है।

समिक भट्टाचार्य ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’

बंगाल BJP अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने कहा कि यह एक योजनाबद्ध हत्या लग रही है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में हर बड़ी घटना के पीछे राजनीतिक कनेक्शन होता है।

BJP सांसद का बड़ा बयान

बीजेपी सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है और आने वाले दिनों में बंगाल की स्थिति बदलती नजर आएगी। उन्होंने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।

Hot this week

5000 साल पुराने बड़कागांव मेगालिथ को मिलेगा नया रूप, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित प्राचीन मेगालिथ स्थल...

झारखंड विधानसभा को पेपरलेस बनाने की तैयारी तेज, NeVA को लेकर हुई वर्कशॉप

Ranchi : झारखंड विधानसभा को डिजिटल और पेपरलेस बनाने...

वंदे मातरम् को लेकर नए नियम लागू, जानिए किन हालात में हो सकती है जेल

Vande Mataram: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’...

Topics

वंदे मातरम् को लेकर नए नियम लागू, जानिए किन हालात में हो सकती है जेल

Vande Mataram: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’...

हजारीबाग में ज्वेलरी दुकानदार बना निशाना, CCTV खंगाल रही पुलिस

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड स्थित महाराजगंज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img