राघव चड्ढा के कदम से सियासी भूचाल, आप नेतृत्व ने बताया ‘विश्वासघात’

Raghav Chadha news : नई दिल्ली आम आदमी पार्टी में बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई है। पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दावा किया है कि पार्टी के 10 में से 7 सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का फैसला लिया है।

राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्यों ने संविधान के प्रावधानों के तहत BJP में विलय का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में Rajya Sabha Secretariat को भी सूचना दे दी गई है और हस्ताक्षरित दस्तावेज अध्यक्ष को सौंप दिए गए हैं।

चड्ढा के अनुसार, उनके साथ हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी, संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की गतिविधियों से असहमत थे और “गलत कामों का हिस्सा” नहीं बनना चाहते थे।

वहीं, Arvind Kejriwal ने इस घटनाक्रम को पंजाब के साथ धोखा बताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य की जनता के विश्वास के खिलाफ है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP ने पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए यह साजिश रची है और इसे “विश्वासघात” करार दिया।

दूसरी ओर, आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह “Operation Lotus” का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इस घटना को कभी नहीं भूलेगी।

Hot this week

जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्याकांड का खुलासा, 12 घंटे के भीतर तीनों आरोपी गिरफ्तार

Ranchi Murder case: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img